- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आज भी आमजन को राहत नहीं मिली है। शुक्रवार को भी दोनों ईंधनों की कीमतों में सरकारी तेल कंपनियों ने किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया है।
राजस्थान में पेट्रोल की औसत कीमत 105.64 रुपए प्रति लीटर है। वहीं डीज़ल की औसत कीमत भी 91.01 रुपए प्रति लीटर ही है। कल से लेकर अब तक राजस्थान में दोनों ईंधनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
जयपुर में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए ही है। डीजल की कीमत आज 90.21 रुपए प्रति लीटर तय हुई सरकारी तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे दोनों ईंधनों की ताजा दरें जारी करती हैं, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर आधारित होती हैं। कीमतों में मई 2022 के बाद से बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम नहीं होने से लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।
PC: india.com
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें