Petrol-Diesel Prices: अपडेट कर दी गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, जानें क्या है आपके शहर में ताजा कीमतें

Hanuman | Saturday, 25 Apr 2026 09:25:59 AM
Petrol-Diesel Prices: The prices for both fuels have been updated; find out the latest rates in your city

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-ईरान विवाद के बीच शनिवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। आज भी सरकारी तेल कंपनियों की ओर से कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।  इससे उपभोक्ताओं ने राहत की सांस जरूर ही ली होगी, क्योंकि आगामी समय में दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा होने के संकेत मिल रहे हैं।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए और डीजल 90.21 रुपए प्रति लीटर है। नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर मिलेगा। वहीं मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 तथा डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर ही मिल रहा है। वहीं देश के अन्य बड़े शहरों में भी आज दोनों ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

प्रमुख शहरों में आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

अहमदाबाद – 94.49 / 90.17 रुपए

बेंगलुरु – 102.92 / 89.02 रुपए

हैदराबाद – 107.46 / 95.70 रुपए

लखनऊ – 94.69 / 87.80 रुपए

पुणे – 104.04 / 90.57 रुपए

चंडीगढ़ – 94.30 / 82.45 रुपए

इंदौर – 106.48 / 91.88 रुपए

लम्बे समय से नहीं हुआ है कीमतों में बड़ा बदलाव
आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह छह बजे दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है। कंपनियों ने लम्बे समय से कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं किया है। हालांकि अमेरिका-ईरान विवाद के कारण आगामी समय में दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा होने की संभावना है। आगामी समय ही बताएगा की ईंधनों की कीमतों कब बदलाव होगा। पेट्रोल-डीजल की कीमतों के कारण लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।

PC: money9live

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.