- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ चुका है। अप्रैल माह में ही बहुत से जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार जा चुका है। प्रदेश में तापमान 44 डिग्री के पार हो चुका है। शुक्रवार को बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। जल्द ही 45 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है। हालांकि प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच हल्की बारिश भी हो सकती है।
मौसम विभाग की ओर से गंगानगर में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री, जैसलमेर, चूरू में 43.6 डिग्री, बीकानेर में 43.5 डिग्री, पिलानी में 43.4 डिग्री और जोधपुर में 43.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है। प्रदेश के ज्यादातर भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है।
प्रदेश में लोगों को अभी भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। कुछ हिस्सों में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में और एक से दो डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने की संभावना है। अगले 2-3 दिन पश्चिमी व उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं लू चलने की आशंका हे। प्रदेश के उत्तर पश्चिमी भागों में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव हो सकती है हल्की बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों तथा तथा 26 से 28 अप्रैल को पश्चिमी व उत्तरी भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ धूलभरी आंधी चल चलने की आशंका है। वहीं हल्की बूंदाबांदी या हल्की बारिश भी इस दौरान हो सकती है।
PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें