Rajasthan में अब बनाई जाएगी ये ठोस कार्ययोजना, सीएम भजनलाल ने दे दिए हैं निर्देश

Hanuman | Saturday, 25 Apr 2026 08:07:33 AM
A concrete action plan will now be formulated in Rajasthan, CM Bhajanlal has issued the necessary directives

जयपुर। प्रदेश की भजनलाल सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर अपने स्तर पर हरसंभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री शर्मा  भजनलाल शर्मा ने अब सीएम कार्यालय में शुक्रवार को राजस्थान ग्रामीण आजीविका परिषद की बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए हैं। सीएम ने राजीविका के स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की आर्थिक मजबूती, ग्रामीण महिलाओं के सशक्तीकरण के साथ ही आजीविका संवर्धन के कार्यों को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए हैं। वहीं एसएचजी के उत्पादों की उपखण्ड एवं जिलेवार सूची बनाकर इनके विक्रय की ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

सीएम ने बैठक में संबंधित अधिकारियों को राजसखी कैंटीन में सरस डेयरी के उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा स्थानीय स्तर पर संचालित उत्पाद इकाइयों से भी एसएचजी की महिलाओं को जोड़ने के निर्देश दिए।

सीएम भजनलाल ने इस दौरान कहा कि  स्वयं सहायता समूहों द्वारा बाजार की मांग के अनुरूप प्रोडक्ट्स एवं घर में प्रतिदिन उपयोग आने वाली वस्तुओं के निर्माण की भी विशेष कार्ययोजना बनाई जाए।

अधिक से अधिक संख्या में लखपति दीदी बनाई जाएं
सीएम भजनलाल ने कहा कि एसएचजी द्वारा किए जाने वाले कार्यों को बढ़ावा देकर अधिक से अधिक संख्या में लखपति दीदी बनाई जाएं। सीएम ने ग्रामीण महिलाओं को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़कर लाभान्वित करने के लिए बैंक सखी की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश दिए। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को कोऑपरेटिव बैंकों के माध्यम से बैंक सखी बनाकर ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण को मजबूती प्रदान करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने सुविधा ऋण योजना, समर्थ सखी ऋण योजना एवं मुख्यमंत्री लखपति दीदी ऋण योजना से महिलाओं एवं एसएचजी को अधिक संख्या में लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.