- SHARE
-
खेल डेस्क। विराट कोहली (81) और देवदत्त पडिक्कल (55) के अर्धशतकों के दम पर आरसीबी ने साई सुदर्शन के शतक पर पानी फेरत हुए आईपीएल 2026 में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस को पांच विेकेट से शिकस्त दी। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बेंगलुरु ने गुजरात के द्वारा दिए गए 206 रनों के लक्ष्य को 18.5 ओवरों में हासिल कर लिया। आरसीबी की ये आईपीएल 2026 में 5वीं जीत है।
सुदर्शन की 100 रनों की शतकीय पारी के दमपर गुजरात 205 रन बनाने में सफल् रही। विराट कोहली (81) ने अपनी इस पारी में आठ चौके और चार छक्के लगाए। इस पारी के दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करवाया। उन्होंने आईपीएल में अपने आठ सौ चौके पूरे किए।
इसके साथ ही वह आईपीएल में आठ सौ चौके लगाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। विराट कोहली ने अब तक 274 मैचों 807 चौके लगाए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन का नाम है। उन्होंने आईपीएल में 222 मैचों में 768 चौके लगाए थे। डेविड वार्नर 663 चौके के साथ तीसरे, रोहित शर्मा 276 मैचों में 653 चौके लगाकर चौथे और अजिंक्य रहाणे 205 मैचों में 522 चौके लगाकर इस लिस्ट मे पांचवें स्थान पर हैं।
विराट कोहली इस लिस्ट में भी हुए शामिल
विराट कोहली अब आईपीएल में 300 छक्के लगाने वाले क्रिकेटरों की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में एक छक्का लगाते ही कोहली ने आईपीएल में 300 छक्के पूरे किए। उनके अब आईपीएल में 303 छक्के हो गए हैं। गेल के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का दर्ज है। 142 मैचों में 357 छक्के लगाए थे। वहीं रोहित शर्मा ने 276 मैचों में 310 सिक्स लगाकर इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें