- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से किसानों के हित में कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन्हीं में से एक प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना भी है। इस स्कीम में आवेदन करने के बाद किसानों को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपए दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में 18 से लेकर 40 साल की उम्र के किसानों के पास आवेदन करने का मौका है। योजना के तहत किसान जिस उम्र में अपना रजिस्ट्रेशन कराता है उसी के आधार पर निवेश राशि को तय की जाती है।
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में किसानों को निवेश हर महीने 60 की उम्र होने तक करना होता है। 60 की उम्र के बाद किसानों को हर महीने तीन हजार रुपए की पेंशन सरकार की ओर से प्रदान की जाएगी। इस योजना में निवेश कर किसान अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। देश में बड़ी संख्या में किसान इस योजना में निवेश कर रहे हैं। अगर आप पात्र हैं तो इस योजना में निवेश कर दें।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala