PM Kisan Scheme: क्या 18 जून को जारी होने वाली है योजना की 23वीं किस्त?

Hanuman | Friday, 12 Jun 2026 01:36:30 PM
PM Kisan Scheme: Is the scheme's 23rd installment set to be released on June 18?

इंटरनेट डेस्क। देश के करोड़ों किसानों को अब पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार है। मोदी सरकार की ओर से 13 मार्च 2026 को इस योजना की 22वीं किस्त को जारी किया गया था। ये किस्त जारी हुए लगभग तीन महीने बीत चुके हैं।

अब केन्द्र सरकार की ओर जारी की जाने वाली इस योजना की 23वीं किस्त को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। विशेष रूप से सोशल मीडिया और विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 18 जून को योजना की 23वीं किस्त जारी होने की चर्चा हो रही है।

हालांकि 18 जून को किसानों के खाते में 23वीं किस्त के 2,000 रुपए आएंगे, ये केवल अनुमानों के आधार पर ही कहा जा रहा है। मोदी सरकार की ओर से अभी तक इस संबंध में किसी भी प्रकार का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। योजना की 23वीं किस्त इस माह के अन्त या अगले महीने की शुरुआत में जारी की जा सकती है।

PC: zeebiz
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.