- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर साल दो-दो हजार रुपए की तीन किस्तों में छह हजार रुपए दिए जाते हैं। अभी तक योजना की 21 किस्ते जारी हो चुकी हैं। अब योजना की 22वीं किस्त का इंतजार है। देश में काफी समय से चर्चा है कि केन्द्र सरकार इस पैसे को बढ़ाकर 12000 रुपए सालाना कर सकती है।
दिसंबर 2024 में संसद की एक समिति की ओर से किसानों को दी जाने वाली इस आर्थिक मदद को 6000 रुपए से बढ़ाकर 12000 रुपए किए जाने का सुझाव दिया था। अब इस संबंध में नया अपडेट आया है। योजना की किस्त को बढ़ाने को लेकर हाल ही में राज्यसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने स्पष्ट कर दिया कि सरकार के पास फिलहाल इस किस्त के पैसे को बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। ऐसे में अभी किसानों को इस योजना के तहत सालाना 6000 रुपए ही मिलते रहेंगे।
PC: naidunia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala