PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त जारी होने से पहले आपको करने होंगे ये जरूरी काम, नहीं तो अटक जाएगी किस्त

Hanuman | Monday, 15 Dec 2025 02:59:03 PM
PM Kisan Yojana: You need to complete these important tasks before the 22nd installment is released

इंटरनेट डेस्क। पीएम किसान योजना  के माध्यम से सरकार किसानों को हर साल 600 रुपए की आर्थिक सहायता दो-दो हजार रुपए की तीन किस्तों में देती है। अभी तक 21 किस्ते जारी हो चुकी हैं। योजना की 22वीं किस्त अगले साल फरवरी में जारी हो सकती है।

हालांकि इस किस्त के जारी होने से पहले आपको कई जरूरी काम पूरे करने होंगे। इनके अभाव में आपकी किस्त अटक सकती है। किस्त का लाभ बिना रुकावट पाने के लिए ई-केवाईसी सबसे जरूरी शर्त है,  जिन किसानों की ई-केवाईसी पूरी नहीं होगी 22वीं किस्त रोकी जा सकती है।

किसान योजना की वेबसाइट पर जाकर ओटीपी के जरिए यह प्रोसेस खुद पूरी कर सकते हैं। ऐसा नहीं कर पाते हैं तो आप नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। वहीं बैंक खाते को आधार से लिंक भी करवा लें। कई बार आधार लिंक न होने की वजह से पैसा ट्रांसफर नहीं हो पाता। वहीं आप भू सत्यापन भी करवा लें।

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.