- SHARE
-
जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार अब आरएएस. परीक्षा-2024 में प्री पास कर चुकी जनजाति वर्ग की जयपुर में कोचिंग या स्वयं के स्तर पर परीक्षा के अगले चरण की तैयारी कर रही प्रतिभागियों के निशुल्क आवास और भोजन की व्यवस्था की जाएगी। ये व्यवस्था जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा की जाएगी।
आयुक्त शक्ति सिंह ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा संचालित शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण केंद्र, जयपुर में उनके लिए निशुल्क भोजन और आवास व्यवस्था की जाएगी। अभ्यर्थी राजस्थान की मूल निवासी, अनुसूचित जनजाति वर्ग से हो।
अभ्यर्थी के परिवार की कुल मिलाकर वार्षिक आय 8 लाख रुपए से कम हो। यदि माता/पिता में से कोई राजस्थान सरकार में सेवारत है तो पे मेट्रिक्स पर अधिकतम लेवल-11 तक वेतन प्राप्त कर रहे हो।
अभ्यर्थी के माता-पिता / अभिभावक के वेतनभोगी होने पर उन्हें अपने कार्यालय अध्यक्ष / नियोक्ता द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र/वेतन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 मार्च है तथा आवास की सुविधा अप्रैल के प्रथम सप्ताह से प्रारम्भ किया जाना प्रस्तावित है।
PC: zpwashim
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From dipr.rajasthan