रॉयल एनफील्ड ने 2026 क्लासिक 350 पेश की, जिसमें हैं ज्यादा कम्फर्ट और बेहतर फीचर

Hanuman | Thursday, 16 Jul 2026 04:11:58 PM
Royal Enfield has introduced the 2026 Classic 350, featuring enhanced comfort and improved features.

जयपुर। मिड-साईज मोटरसाईकल सेगमेंट (250सीसी-750सीसी) में ग्लोबल लीडर, रॉयल एनफील्ड ने अपनी आईकोनिक क्लासिक 350 में राईडर पर केंद्रित दो फीचर पेश किए हैं, जिससे राईडिंग का अनुभव बेहतर होगा और मोटरसाईकल का टाईमलेस कैरेक्टर भी बरकरार रहेगा।

हर राईड को ज्यादा आसान बनाने के लिए 2026 क्लासिक 350 में ज्यादा आसान क्लच एक्शन के लिए असिस्ट व स्लिपर क्लच दिया गया है, जिससे शहर की सड़कों पर और लंबी दूरी की राईड बहुत सरल बन जाती है। यह फीचर ज्यादा स्मूथ अपशिफ्ट और डाउनशिफ्ट प्रदान करता है, जिससे विभिन्न तरह की राईडिंग के दौरान राईडर का आत्मविश्वास और कम्फर्ट बढ़ता है।

रोजमर्रा की राईड के लिए इसे और अधिक व्यावहारिक बनाने के लिए क्लासिक 350 में यूएसबी टाईप-सी फास्ट चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है, ताकि राईडर्स राईड के दौरान अपना स्मार्टफोन और अन्य कॉम्पैटिबल डिवाईस चार्ज कर सकें। यह फीचर राईडर्स को दैनिक आवागमन या लंबी राईड के दौरान कनेक्टेड रहने में मदद करता है।

क्लासिक 350 में रॉयल एनफील्ड का 349सीसी जे-सीरीज इंजन लगा है, जो इसे ब्रांड का सिग्नेचर कैरेक्टर, जबरदस्त लो-एंड टॉर्क और स्मूथ परफॉर्मेंस प्रदान करता है। क्लासिक 350 अपने आरामदायक अपराईट राईडिंग पोस्चर, बैलेंस्ड चेसिस और कॉन्फिडेंट ब्रेकिंग के साथ शहर की सड़कों, खुले हाईवे और वीकेंड राईड्स के दौरान शानदार अनुभव सुनिश्चित करती है।

क्लासिक 350 का डिजाईन रॉयल एनफील्ड की डिजाईन हैरिटेज पर आधारित है, जिसके आईकोनिक सिल्हुएट, हैंडक्राफ्टेड डिटेलिंग और प्रभावशाली मौजूदगी से टाईमलेस क्राफ्ट्समैनशिप प्रदर्शित होती है। अपने एंड्योरिंग कैरेक्टर को बरकरार रखते हुए आधुनिक फीचर पेश करने वाली 2026 क्लासिक 350 उन राईडर्स के लिए एक मॉडर्न क्लासिक है, जो ऑथेंसिटी, एलिगेंस और प्योर मोटरसाईक्लिंग के मायने समझते हैं। 

क्लासिक 350 अपने इन राईडर केंद्रित फीचर्स के साथ आज से ऑल ड्युअल-चैनल वैरिएंट में रॉयल एनफील्ड के सभी अधिकृत स्टोर्स पर उपलब्ध है। यह मोटरसाईकल नौ आकर्षक रंगों में 187,434 रुपये (एक्सशोरूम) के शुरुआती मूल्य में आ रही है।



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.