1 जनवरी, 2026 से देश में लागू हो सकता है 8th Pay Commission, इतना बढ़ जाएगा कर्मचारियों का वेतन

Hanuman | Thursday, 25 Dec 2025 03:25:27 PM
The 8th Pay Commission could be implemented in the country from January 1, 2026, leading to a significant increase in employees' salaries

इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नया साल खुशियों से भरा साबित हो सकता है। केन्द्र सरकार 1 जनवरी, 2026 से देश में 8वां वेतन आयोग प्रभावी कर सकती है। 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रहा है।

नए साल से 8वां वेतन आयोग प्रभावी होने पर केंद्रीय कर्मचारियों को सैलरी में बंपर हाइक मिलेगी। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होगा। माना जा रहा है कि सैलरी तय करने में फिटमेंट फैक्टर 2.4 और 3.0 के बीच रह सकता है। इस स्थिति में 18 हजार रुपए की बेसिक सैलरी वाले लेवल-1 कर्मचारी का वेतन बढ़कर 43,200 रुपए हो सकता है।

इसी प्रकार से अन्य केन्द्रीय कर्मचारियों के बेसिक वेतन में भी इजाफा होगा। फिटमेंट फैक्टर का निर्धारण कई कारकों को ध्यान में होता है। अब आगामी समय ही बताएगा कि आठवें वेतन आयोज में कर्मचारियों के वेतन में कितना इजाफा होता है। 

PC:  csmonitor
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.