- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की ओर से कल आम बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक बार फिर से देश का बजट पेश करेंगी। इस दौरान निर्मला सीतारमण कई बड़ी बजट घोषणाएं करेंगी।
बजट में वह कई चीजों को सस्ती कर आमजन को बड़ी सौगात दे सकती हैं। विश्लेषकों का अनुमान है कि इस बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण डिजिटल उत्पादों की कीमतों में कमी करने का ऐलान कर सकती हैं। इसी के तहत फोन, लैपटॉप और टीवी की कीमतों में कमी की जा सकती है। इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण घटकों पर आयात शुल्क कम करने का भी ऐलान किया जा सकता है।
वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा ऐसा ऐलान भी किया जा सकता है, जिससे मोबाइल फोन की लागत कम हो सकती है। इससे आगामी समय में मोबाइल फोन सस्ते हो सकते हैं। देशवासियों की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के आगामी बजट पर नजर बनी रहेगी। इसमें कई वर्गों को सौगातें मिलने की संभावना है।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From asianetnews