- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। भारतीय बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की गिनती दुनिया के सबसे अमीर लोगों में होती है। वह देश ही नहीं एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं। खबरों के अनुसार, मुकेश अंबानी अभी विश्व के 18वें सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी नेटवर्थ अभी 105 अरब डॉलर (9.46 लाख करोड़ रुपए है) है। हर साल उनकी नेटवर्थ में बदलाव होता रहता है। इस साल उनकी आय में मोटा इजाफा हुआ है। खबरों के अनुसार,
ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2025 में मुकेश अंबानी की संपत्ति में 14.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। यानी इस साल मुकेश अंबानी की संपत्ति 1.33 लाख करोड़ रुपए बढ़ी है। खबरों के अनुसार, इस साल भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में तेजी से इजाफा हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में मजबूत ग्रोथ के कारण उनकी आय में इजाफा हुआ है।
ग्रुप की डाइवर्सिफाइड ग्रोथ स्ट्रेटेजी में निवेशकों ने भरोसा जताया है। बताया जा रहा है कि इस साल निवेशकों ने इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी, टेलीकॉम और कंज्यूमर बिजनेस वाले बड़े ग्रुप्स में एक्टिव रूप से निवेश करने को बेहतर समझा है। इससे मुकेश अंबानी की वैल्यूएशन और पर्सनल दौलत दोनों में बढ़ोतरी हुई है।
PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें