Year Ender 2025: इस साल आधार प्रणाली में हुए हैं ये बड़े बदलाव, जान लें आप

Hanuman | Saturday, 13 Dec 2025 09:47:03 AM
Year Ender 2025: These major changes have been made to the Aadhaar system this year; find out what they are

इंटरनेट डेस्क। साल 2025 की विदाई होने वाली है। जल्द ही साल 2026 शुरू होने वाला है। साल 2025 में कई बड़े बदलाव हुए हैं। इस साल आधार प्रणाली में कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। आधार से जुड़ी सेवाओं में किए गए बदलावों का प्रभाव भारतीय नागरिकों पर पड़ा है।

आज हम आपको इस साल आधार प्रणाली के लिए हुए कई महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्हें जानना आपके लिए उपयोगी होगा। केन्द्र सरकार की ओर से आधार कार्ड से जुड़े नियमों, प्रक्रियाओं और तकनीक में कई तरह के अपग्रेडेशन किए हैं। वहीं आधार अपडेट करने की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है।

ये हुए हैं प्रमुख बदलाव

इस साल आधार कार्ड अपडेट करने की फीस में बदलाव किया गया है। आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए अब 100 रुपए के स्थान पर 125 रुपए कर दिए गए हैं। इसके तहत आप बायोमेट्रिक अपडेट में फिंगरप्रिंट, आइरिस और फोटो अपडेट करवा सकते हैं।

इन कामों के लिए देने होंगे 75 रुपए

वहीं डेमोग्राफिक अपडेट कराने के लिए इस साल 50 रुपए के स्थान पर 75 रुपए कर दिए गए हैं। आप 75 रुपए में नाम, पता या मोबाइल नंबर आदि को अपडेट करा सकते हैं।

यूआईडीएआई ने किया एक नया आधार एप लॉन्च

यूआईडीएआई की ओर से इस साल अपना एक नया आधार एप लॉन्च किया गया है। इसमें कई शानदार डाटा शेयरिंग और सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं। ये एप आधार कार्ड के डिजिटल वर्जन को फोन में स्टोर करके रखता है। यूआईडीएआई की ओर से इसी साल आधार एप की सहायता से मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा प्रदान की गई है।

PC: businesstoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.