- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। कल साल 2025 की विदाई हो जाएगी। गुरुवार से नया साल शुरू हो जाएगा। इस साल लोगों के हित में कई योजनाओं को केन्द्र सरकार ने शुरू की है। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। इस साल शुरू हुई येाजनाओं में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना, जी राम जी विशेष चर्चा में रही हैं। आज हम आपको उन योजनाओं के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो इन साल शुरू हुई हैं।
इम्पलॉय लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम: इस योजना को सरकार ने इस साल ही शुरू किया है। इसके तहत पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को सरकारी की आरे से 2 चरणों में 15 हजार रुपए दिए जाते हैं।
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना: अगस्त महीने में शुरू हुई इस योजना के माध्यम से सरकार अगले 2 वर्षों में देश के भीतर 3.5 करोड़ नौकरियां पैदा करना चाहती हैं। इसके अंतर्गत सरकार कर्मचारियों के भविष्य निधि का खर्च खुद देगी।
जी राम जी: केन्द्र सरकार की ओर से विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना शुरू की है। इसके तहत रोजगार को बढ़ाकर 125 दिन कर दिया है।
एकीकृत पेंशन योजना: इस योजना के अंतर्गत कर्मचारी को रिटायरमेंट के आखिरी के 12 महीने पहले के बेसिक पे का 50 प्रतिशत पेंशन के रूप में दिया जाएगा।
PC: ddnews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें