केवल इतने रुपए में मिलेगा 10 किलोग्राम का फाइबर कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर, जान लें आप

Hanuman | Monday, 03 Aug 2026 03:46:22 PM
You can get a 10 kg fiber composite LPG cylinder for just this much

 इंटरनेट डेस्क।  मिडिल ईस्ट विवाद के कारण एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई बाधित हुई। हालांकि अब स्थिति संभलती नजर आ रही है। अब ग्राहकों को राहत देने के लिए भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने 10 किलोग्राम का फाइबर कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर लॉन्च किया है। इसे Bharatgas Lite ZIP नाम दिया गया है।

आज हम आपको इस सिलेंडर के बारे में जानकारी देने रहे हैं। ये सिलेंडर लेने के लिए कनेक्शन लेना होगा, जिसे कंपनी की तरफ से फ्री-ट्रेड एलपीजी कैटेगरी में पेश किया गया है। इसे सरल ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया के तहत तुरंत हासिल किया जा सकता है। सिलेंडर बुक करने के लगभग 4 घंटे के भीतर सिलिंडर की डिलीवरी हो जाएगी।

भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के इस 10 किलो वाले सिलेंडर की शुरुआती कीमत 4812 रुपए तय की गई है। इसमें कनेक्शन शुल्क, सिलेंडर और उसमें भरी गैस की लागत शामिल है। आपको इस सिलेंडर के लिए थोड़ा सा इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि फिलहाल इस नए सिलेंडर की शुरुआत कर्नाटक के मैंगलुरु से की गई है। 15 अगस्त तक इस सुविधा को 70 से अधिक शहरों में पहुंचाने का लक्ष्य है।

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.