Accident : झारखंड में दुर्घटना में दो लोगों की मौत, सड़क जाम करने पर 12 गिरफ्तार

Samachar Jagat | Saturday, 06 Aug 2022 10:11:02 AM
 Accident : Two people died in an accident in Jharkhand, 12 arrested for blocking the road

गिरिडीह : झारखं‍ड के गिरिडीह जिले के डुमरी-गिरिडीह मार्ग पर जामताड़ा के समीप शुक्रवार देर शाम एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि इसके बाद ग्रामीणों ने मुआवजा मिलने और ब्रेकर लगाये जाने तक शव को उठाने नहीं देने की बात कह कर सड़क जाम कर दी जिसे हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। ग्रामीणों द्बारा किये गये सड़क जाम में गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु भी फंस गए थे। रेणु ने बताया कि सड़क जाम करने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.