- SHARE
-
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। सीएम भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर कोटि कोटि नमन।
बाबा साहेब जीवन पर्यंत सामाजिक समानता, श्रमिकों-किसानों-महिलाओं के अधिकारों तथा वंचित वर्गों के उत्थान के लिए संघर्षरत रहे। उनकी शिक्षाएं हमें समाज में न्याय, समता और भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सदैव प्रेरित करती रहेंगी।
वहीं सीएम भजनलाल ने आज आज सुबह जयपुर के जवाहर सर्किल पर मॉर्निंग वॉक के दौरान आमजन से संवाद किया। उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'फिट इंडिया अभियान' को आगे बढ़ाते हुए आमजन से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। साथ ही, जवाहर सर्किल स्थित मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी पुण्यतिथि पर डॉ. अंबेडकर को याद किया है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार, विधिवेत्ता, समाज सुधारक, 'भारत रत्न' बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
सीएम ने होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई
सीएम भजनलाल ने आज समर्पण भाव से देश व प्रदेश की सेवा में तत्पर सभी होमगार्ड जवानों एवं स्वयंसेवकों को ‘होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि होमगार्ड जवानों ने अपने अनुशासन, परिश्रम और प्रतिबद्धता से प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा विभिन्न आयोजनों के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें