Andhra Pradesh: महिला ने अपने ही सगे भाइयों के साथ कर दिया ऐसा, फिर चचेरे भाइयों के साथ...

Hanuman | Tuesday, 17 Dec 2024 08:52:25 AM
Andhra Pradesh: Woman did this to her own brothers, then to her cousins...

इंटरनेट डेस्क। आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिले में दो लोगों की हत्या का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। हत्या के आरोपी के बारे में जानकर आपके पैरों के नीचे की जमीन ही खिसक जाएगी। खबरों के अनुसार, दो भाइयों की हत्या एक महिला ने पिता के पेंशन और संपत्ति पर कब्जा करने के लिए कर दी। नेकरिकल्लू गांव में 28 साल की महिला ने अपने दो भाइयों की संपत्ति के लिए हत्या कर दी।

इसके बाद उसने दोनों के शवों को भी ठिकाने लगा दिया। खबरों के अनुसार, पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को डर था कि उसके भाई पिता की संपत्ति और पेंशन पर कब्जा कर लेंगे। इसी कारण उसने दोनों भाइयों का कत्ल कर दिया। इसके लिए महिला ने प्लान बनाया था।

आरोपी महिला कृष्णवेनी ने पहले अपने दोनों भाइयों को शराब पिलाई। इसके बाद उसने दोनों का दुपट्टे से गला घोंट दिया। पुलिस ने बताया कि  मृतकों में महिला का बड़ा भाई गोपी कृष्णा (32), एक पुलिस कांस्टेबल थे। वहीं छोटा भाई 26 साल का था। 

दोनों भाइयों की अलग-अलग दिन की हत्या
पुलिस के खुलासा किया महिला पिता की पेंशन, मकान और जमीन पर कब्जा करने के लिए पहले 26 नवंबर को छोटे भाई और इसके बाद 10 दिसंबर को बड़े भाई को मौत की नींद सुला दी। आरोपी महिला ने दोनों की हत्या करने के शवों को नहर में फेंक दिया। हत्या की इस वारदात में महिला को चचेरे भाइयों से सहायता मिली। शवों को दोपहिया वाहन से ले जाकर ठिकाने लगाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। 

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.