- SHARE
-
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में पेयजल विभाग द्वारा ग्रामीणों पर राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज करवाए जाने पर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में एक्स के माण्ध्य से कहा कि पानी मांगोगे तो जेल जाओगे! राजस्थान में भाजपा सरकार का नया 'डबल इंजन' सर्कस। जोधपुर के धुंधाड़ा गांव में ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री एवं इसी गांव के निवासी जोगाराम पटेल के सामने पानी की किल्लत की समस्या रखी और पानी दिलाने की मांग की थी।
मंत्रीजी पानी तो नहीं दिला सके, उल्टा पेयजल विभाग ने ग्रामीणों पर राजकार्य में बाधा डालने की FIR दर्ज करवा दी। जोधपुर जिले से वे इस सरकार में एकमात्र कैबिनेट मंत्री हैं। ऐसे में जोधपुर के लोग उनसे उम्मीद नहीं करेंगे, तो फिर किससे करेंगे? क्या वे जनता की इस मूलभूत आवश्यकता को भी पूरा नहीं कर सकते? यह दिखाता है कि सत्ता के मद में सरकार के मंत्रियों एवं प्रशासन की मति भ्रष्ट हो चुकी है।
इससे पूर्व में भी जब मंत्री जोराराम कुमावत से पेयजल की मांग की गई थी, तब गांववालों के बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए गए थे। ऐसा लगता है कि भाजपा सरकार अब संवेदनहीनता और अभिमान की पराकाष्ठा पर पहुंच गई है, जिसके कारण वह ऐसा तानाशाही रवैया अपना रही है जो अत्यंत भर्त्सनीय है।
PC: india.com
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें