Ashok Gehlot ने सरकार पर साधा  निशाना, कहा- हमारे कार्यकाल के दौरान प्रशासन शहरों के संग...

Hanuman | Wednesday, 03 Sep 2025 03:02:01 PM
Ashok Gehlot targeted the government

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलाेत ने भजनलाल सरकार की ओर से शुरू किए जा रहे गांव चलो और शहर चलो अभियानों को लेकर बड़ी बात कही है। पूर्व सीएम गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से इन अभियानों के विलम्ब को लेकर आज बड़ी बात कही है।

अशोक गहलाेत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि हमारे कार्यकाल के दौरान प्रशासन शहरों के संग, प्रशासन गांवों के संग अभियान चलाए गए थे जिससे प्रदेशवासियों को बहुत फायदा हुआ था, बड़ी संख्या में पट्टे वितरण समेत बहुत से जरूरी कार्य किए गए थे।

अब वर्तमान सरकार नाम बदल कर गांव चलो और शहर चलो अभियान लाना चाहती है। बेहतर होता कि हमारे समय शुरू किए गए अभियान को यह सरकार पहले ही नाम बदलकर जारी रख लेती और लोगों को छूटें देती तथा इस कार्य में इतना विलंब न करती। हमें इस पर कोई आपत्ति नहीं होती परन्तु इतना समय सरकार ने अकारण ही व्यर्थ गंवा दिया।

PC: rajasthan ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.