City News: भारी बारिश के कारण चारदीवारी गिरने से कम से कम नौ लोगों की मौत

Samachar Jagat | Friday, 16 Sep 2022 09:32:15 AM
At least nine people died as boundary wall collapsed due to heavy rain

लखनऊ | लखनऊ के दिलकुशा इलाके में भारी बारिश के कारण एक 'आर्मी एन्क्लेव’ की चारदीवारी गिरने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) पीयूष मोर्डिया ने बताया कि कुछ मजदूर दिलकुशा इलाके में आर्मी एन्क्लेव के पास झोपड़ियों में रह रहे थे।

उन्होंने बताया कि रात भर भारी बारिश के कारण आर्मी एन्क्लेव की चारदीवारी ढह गई। मोर्डिया ने कहा, ''हम घटनास्थल पर देर रात तीन बजे पहुंचे। नौ शव मलबे से निकाले गए। एक व्यक्ति को बचा लिया गया।’’ उन्होंने बताया कि मलबे से जीवित निकाले गए व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.