- SHARE
-
जयपुर। भजनलाल सरकार में सामाजिक न्याय मंत्री अविनाश गहलोत ने जबरन धर्मांतरण विरोधी बिल 2025 को लेकर बड़ा बयान दिया है। अविनाश गहलोत ने बिल को भजनलाल सरकार का एक बड़ा कदम बताते हुए दावा किया कि यह पूरे देश का सबसे सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून होगा।
उन्होंने इस बिल को लाने के पीछे के कारणों को स्पष्ट करते हुए बोल दिया कि कई बार लोग दबाव, धोखे या आर्थिक प्रलोभन के कारण अपना धर्म परिवर्तन कर लेते हैं। इस बिल का मुख्य मकसद ऐसे मामलों पर लगाम लगाना है। आपको बता दें कि भजनलाल सरकार की ओर से लाए जा रहे इस बिल में जबरन या धोखाधड़ी से धर्मांतरण कराने वालों के लिए 7 से 20 साल तक की सख्त सजा का प्रावधान है। इसके साथ ही इसमें भारी जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है। इसी कारण इसे पहले के कानूनों से कहीं ज्यादा कठोर माना जा रहा है।
वहीं आज कांग्रेस विधायकों ने सदन में हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अतिवृष्टि पर सदन में चर्चा करवाने की मांग करते हुए कहा कि किसानों को हजारों करोड़ का नुकसान हुआ है, लेकिन सरकार दो ढाई करोड़ रुपए से ज्यादा की राहत नहीं दे पाई। उन्होंने भजनलाल सरकार पर तंज करते हुए कहा कि सरकार मीटिंग-मीटिंग खेल रही है।
PC: abplive, etvbharat, morningnewsindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें