Rajasthan में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम दर्ज हो गया है ये रिकॉर्ड

Hanuman | Friday, 27 Feb 2026 03:44:27 PM
This history has been recorded in the name of President Draupadi Murmu in Rajasthan

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए आज का दिन खास बन गया है। उन्हेांने राजस्थान के जैसलमेर जिले में भारतीय वायुसेना के स्टेशन से देश के पहले स्वदेशी लड़ाकू हेलीकॉप्टर 'प्रचंड' में उड़ान भरकर एक नया इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू देश की पहली राष्ट्रपति बन गई हैं, जिन्होंने किसी लड़ाकू हेलीकॉप्टर में को-पायलट के रूप में उड़ान भरी।

खबरों के अनुसार, भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वदेशी लड़ाकू हेलीकॉप्टर 'प्रचंड' में करीब 25 मिनट तक उड़ान भरी। इस दौरान उन्होंने विमान के माध्यम से पोकरण के आसमान से भारतीय वायुसेना के सैन्य अभ्यास 'वायु शक्ति-2026' के अभ्यास स्थल का मुआयना किया।

आपको बात दें कि प्रचंड देश का पहला पूरी तरह से देश में ही निर्मित बहुउद्देश्यीय कॉम्बैट हेलिकॉप्टर है। हेलिकॉप्टर को बेंगलुरू स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की ओर से तैयार किया गया है, जिसे 3 अक्टूबर 2022 को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था।

PC:  jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.