Bengaluru: छात्रा को पहले किस करने का किया प्रयास, फिर पुरुष शौचालय में ले जाकर…

Hanuman | Friday, 17 Oct 2025 02:48:47 PM
Bengaluru: First he tried to kiss the girl student, then took her to the men's toilet...

इंटरनेट डेस्क। बेंगलुरु से दुष्कर्म का एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां के प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज के कैंपस शौचालय में एक युवक ने अपनी ही दोस्त को हवस का शिकार बनाया है। इस संबंध में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जीवन गौड़ा के तौर पर की गई है।

खबरों के अनुसार, दुष्कर्म की ये वारदात 10 अक्टूबर को हुई है। इसी कॉलेज में सातवें सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही छात्रा ने 15 अक्टूबर को थाने में इस संबंध में मामला दर्ज करवाया था। वारदात के दिन आरोपी जीवन गौड़ा ने पीड़िता को सातवीं मंजिल पर बुलाया।

यहां पर आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता को जबरदस्ती किस करने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी पीछा करते हुए छठी मंजिल तक गया। यहां पर आरोपी ने छात्रा को पुरुष वाले शौचालय में ले जाकर रेप की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद छात्रा ने मामले की जानकारी परिजनों को दी।

PC: aajtak 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.