Bhajanlal सरकार ने अब युवाओं को दे दी है ये बड़ी सौगात, ये सपना होगा साकार       

Hanuman | Tuesday, 09 Dec 2025 08:09:17 AM
Bhajanlal government has now given this big gift to the youth, this dream will come true

जयपुर। भजनलाल  सरकार ने अब विधि के क्षेत्र में भविष्य बनाने की चाहत रखने वाले युवाओं को एक नई  सौगात दी है। सरकार ने अब सांगानेर क्षेत्र में राजकीय विधि महाविद्यालय प्रारंभ किया गया है।  इस महाविद्यालय में तीन वर्षीय एलएलबी. पाठ्यक्रम का संचालन किया जाएगा जिसकी 120 सीटों पर प्रवेश के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया से अनुमति प्राप्त हो चुकी है तथा प्रवेश प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है।

भजनलाल सरकार की ओर से विधि महाविद्यालय के भवन हेतु 4.50 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की जा चुकी है तथा शीघ्र ही भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य के लिए टेण्डर जारी कर दिए जाएंगे। स्थाई भवन निर्मित होने तक अस्थाई तौर पर महाविद्यालय का संचालन शहीद पुनीत नाथ दत्त राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में किया जा रहा है।

विधि महाविद्यालय के लिए 19 नवीन पदों के सृजन की स्वीकृति

भजनलाल सरकार ने  विधि महाविद्यालय के लिए 19 नवीन पदों के सृजन की स्वीकृति दी है। इनमें सहायक आचार्य के सात, कनिष्ठ सहायक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के दो-दो तथा प्राचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षक, सहायक लेखाधिकारी प्रथम, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, सूचना सहायक, वरिष्ठ सहायक एवं बुक लिफ्टर के एक-एक पद शामिल हैं।

युवा न्याय और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे सकेंगे

 भजनलाल सरकार की ओर से प्रदेश में उच्च शिक्षा के विस्तार और युवाओं को प्रतिस्पर्धी युग के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्थापित नवीन विधि महाविद्यालय युवाओं के लिए एक सशक्त मंच साबित होगा। इससे युवा कानूनी शिक्षा ग्रहण कर न्याय और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे सकेंगे।

PC:  dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.