भाजपा सरकार की संविदा और ठेका प्रथा जैसी नीतियां युवा बेरोजगारों का उपहास: Dotasra

Hanuman | Saturday, 06 Dec 2025 12:48:41 PM
BJP government's policies like contract and contract system are a mockery of young unemployed: Dotasra

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कॉलेजों में अग्निवीर मॉडल की तर्ज पर  व्याख्या लगाने की खबर को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

पूर्व शिक्षा मंत्री डोटासरा ने आज इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने की बजाय अग्निवीर मॉडल की तरह ठेका प्रथा थोपकर उनके साथ अन्याय करने जा रही है।

प्रदेश में शिक्षा विभाग समेत तमाम विभागों में लाखों पद रिक्त पड़े हैं, लेकिन इन पदों पर युवाओं को स्थायी भर्ती देने की बजाय भाजपा सरकार की प्राथमिकता अस्थायी नियुक्तियां कर युवाओं के साथ छल करना है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने इस संबंध में आगे कहा कि सरकार का ये फैसला सिर्फ बेरोजगारों के साथ धोखा नहीं है, बल्कि राजस्थान की उच्च शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक ढांचे को पूर्ण रूप से कमजोर करने की सोची समझी साजिश है। भाजपा सरकार की संविदा और ठेका प्रथा जैसी नीतियां युवा बेरोजगारों का उपहास है।

PC: thedailyguardian



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.