By-elections: आंध्र प्रदेश की आत्माकुरु विधानसभा सीट पर दोपहर दो बजे तक 46 प्रतिशत मतदान

Samachar Jagat | Thursday, 23 Jun 2022 03:38:50 PM
By-elections: 46 percent polling till 2 pm in Andhra Pradesh's Atmakuru assembly seat

अमरावती |  आंध्र प्रदेश में आत्माकुरु विधानसभा सीट पर जारी उपचुनाव में दोपहर दो बजे तक लगभग 46 प्रतिशत मतदान हुआ।निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने यहां बताया कि उपचुनाव के दौरान अब तक किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली है।
चुनाव में 14 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं, लेकिन मुकाबला केवल सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस  और भाजपा के बीच माना जा रहा है।

इस साल फरवरी में तत्कालीन उद्योग मंत्री और विधायक मेकापति गौतम रेड्डी की मृत्यु के कारण इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। गौतम रेड्डी ने 2014 और 2019 में लगातार दो बार आत्माकुरु सीट जीती थी। अब उनके छोटे भाई एवं वाईएसआरसी के उम्मीदवार मेकापति विक्रम रेड्डी उपचुनाव के माध्यम से राजनीति में पदार्पण कर रहे हैं। उनका मुकाबला भाजपा के जी. भारत कुमार यादव से है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.