By-elections In Rajasthan : राजस्थान में दो सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव, भाजपा ने 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सहित कई केंद्रीय मंत्री शामिल, किरोडी लाल मीणा भी करेंगे चुनाव प्रचार

Samachar Jagat | Tuesday, 12 Oct 2021 11:36:24 PM
By-elections In Rajasthan  : By-elections on two seats in Rajasthan on October 30, BJP released a list of 20 star campaigners, including former CM Vasundhara Raje, many union ministers, Kirodi Lal Meena will also campaign

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में होने वाले उपचुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज अपने स्टार चुनाव प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। उपचुनाव के लिए भाजपा ने 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की जिसमें पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और कैलाश चौधरी सहित कई दिग्गजों को शामिल किया गया है। राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी हाईकमान ने 30 अक्टूबर को राजस्थान की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए तैयारी तेज कर दी हैं। राजस्थान के उदयपुर जिले में स्थित वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र और प्रतापगढ़ जिले में मौजूद धारियावाद विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा। 

राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह भी उपचुनाव में भाजपा की ओर से इन दोनों सीटों पर चुनाव प्रचार करते दिखाई देंगे।  राजेंद्र राठौर, राष्ट्रीय भाजपा सचिव अलका गुर्जर, राज्यसभा सांसद ओम माथुर और किरोड़ी लाल मीणा भी पार्टी के लिए वोट मांगते नजर आएंगे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.