- SHARE
-
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर आज सीएम भजनलाल शर्मा ने कई कार्यकमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के लोगों को सौगात भी दी है। सीएम भजनलाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है। सीएम भजनलाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ‘शहरी सेवा शिविर 2025’ का शुभारंभ कर उपस्थित नागरिकों को संबोधित किया। शिविर का अवलोकन कर आमजन से संवाद किया तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को पट्टे एवं चेक वितरित किए।
वहीं पीएम मोदी के जन्मदिवस से आरंभ ‘सेवा पखवाड़े के अवसर पर जयपुर के गांधी सर्किल स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
जयपुर स्थित जवाहर कला केंद्र में भाजपा राजस्थान द्वारा आयोजित नमो प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी उपस्थित रहे। सीएम ने इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री की राष्ट्र के प्रति निष्ठा और समर्पण को दर्शाती यह प्रदर्शनी न केवल उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की अनूठी झलक प्रस्तुत करती है, बल्कि आम जनमानस को मां भारती की सेवा में अपने कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित भी करती है।
आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा’कार्यक्रम में किया श्रमदान
वहीं सीएम भजनलाल ने आज सेवा पखवाड़ा’के अंतर्गत आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम में श्रमदान किया। साथ ही ‘स्वच्छ राजस्थान, विकसित राजस्थान’ के संकल्प को साकार करने हेतु निरंतर समर्पित सफाईकर्मियों को सम्मानित कर उनकी निस्वार्थ सेवाओं के लिए सभी का अभिनंदन व्यक्त किया।
इस अवसर पर स्टेट स्वराज एवं वेस्ट वॉटर पॉलिसी 2025 पुस्तिका का विमोचन किया और उपस्थित जनों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आप सभी से अपील है कि स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं, अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखने में सक्रिय सहयोग करें और इस जन आंदोलन से जुड़कर स्वच्छ, स्वस्थ और समृद्ध राजस्थान के निर्माण में योगदान दें।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें