CM Bhajanlal ने अब किसानों के लिए कर दिया है ये बड़ा ऐलान

Hanuman | Saturday, 21 Mar 2026 08:31:27 AM
CM Bhajanlal has now made this major announcement for farmers

जयपुर। राजस्थान में बेमौसम बारिश ने किसानों को बड़ा झटका दिया है। बारिश और ओले गिरने से किसानों की फसल खराब हो गई है। सीएम भजनलाल ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान पर संज्ञान  लिया है।

उन्होंने सभी जिला कलक्टर्स को सर्वे करवाकर शीघ्र रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए है। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की हर परिस्थिति में सहायता के लिए पूर्ण संवेदनशीलता के साथ तत्पर है। किसानों की पीड़ा हमारी पीड़ा है। राजस्थान की समृद्धि का आधार हमारे अन्नदाता भाई-बहन हैं।संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूर्ण उत्तरदायित्व के साथ किसान भाइयों के साथ दृढ़तापूर्वक खड़ी है।

प्रत्येक प्रभावित किसान को शीघ्र एवं समुचित सहायता उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसके लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है। आपको बता दें कि मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण किसानों की खड़ी फसल खराब हो गई है। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.