आलोचना लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन मौजूदा सरकार के पास उसे स्वीकार करने की क्षमता नहीं: Gehlot

Hanuman | Wednesday, 29 Oct 2025 03:04:32 PM
Criticism is part of democracy, but the current government does not have the capacity to accept it: Gehlot

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। गहलोत ने बिहार होने वाले विधानसभा चुनाव और एसआईआर पर बात करते हुए बड़ी बात कही है। खबरों के अनुसार, राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके अशोक गहलोत ने अब कहा कि आज देश की स्थिति यह हो गई है कि सरकार आलोचना सुनने का माद्दा ही खो चुकी है। आलोचना लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन मौजूदा सरकार के पास उसे स्वीकार करने की क्षमता नहीं बची है।

राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज अभिनेता अशोक गहलोत ने इस दौरान बोल दिया कि चुनाव जीतना जितना जरूरी है, उससे ज्यादा जरूरी है चुनाव को निष्पक्ष तरीके से कराना। उन्होंने आगे कहा कि  महाराष्ट्र में क्या हुआ, दिल्ली में क्या हुआ, सबने देखा है।  लोकतंत्र में निष्पक्षता सबसे अहम है।

गहलोत ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी ने कहा था कि किसानों की आमदनी दोगुनी करेंगे, लेकिन आज हाल यह है कि जिनकी फसलें नष्ट हो गईं, उन्हें मुआवजा तक नहीं मिल पा रहा है।

PC: swarajyamag
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.