Diwali: गोबर से बने दीपक जलाने की अपील, बीजेपी महामंत्री सुनील बंसल ने किया पोस्टर का विमोचन

Hanuman | Wednesday, 08 Oct 2025 02:35:31 PM
Diwali: BJP General Secretary Sunil Bansal released the poster

इंटरनेट डेस्क। दीपों के त्योहार दीपावली का सभी को इंतजार है। ये त्योहार इस बार 20 अक्टूबर को देशभर में मनाया जाएगा। इस दिन दीपों से घरों में रोशनी की जाती है। बाजार में तरह-तरह के दीपक मिल रह हैं। कई संस्थानों की ओर से लोगों को इस दिवाली मिट्टी के दीयों के स्थान पर गोबर से बने दीपक जलाने की अपील की गई है।

इसी के तहत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने आज अपने दिल्ली आवास पर प्रकृति चेतना सेवा संस्थान द्वारा संचालित “ गौ दीपक अभियान”के पोस्टर का विमोचन किया है। यह अभियान संस्थान के अध्यक्ष योगेश बंसल, महामंत्री विनोद परवानी एवं सुनील बंसल के भ्राता विकास (चिंटू) के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।

कृति चेतना सेवा संस्थान द्वारा संचालित इस अभियान का उद्देश्य इस दिवाली मिट्टी के दीयों के स्थान पर गोबर से बने “गौ दीपक”जलाना है, ताकि पर्यावरण की रक्षा हो और गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त हो।

PC: facebook

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.