इन तीन वैज्ञानिकों को मिला रसायन विज्ञान का Nobel Prize

Hanuman | Wednesday, 08 Oct 2025 04:19:55 PM
These three scientists received the Nobel Prize in Chemistry

इंटरनेट डेस्क। साल 2025 के लिए रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रलिया के तीन वैज्ञानिकों को सम्मिलित रूप से मिला है। नोबेल समिति ने आज इस पुरस्कार की घोषणा की। खबरों के अनुसार, साल 2025 के लिए रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की ओर से सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉबसन और उमर यागी को रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

नोबेल समिति की ओर से जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रलिया के वैज्ञानिकों को  'धातु-कार्बनिक ढांचे के विकास' (डेवलपमेंट ऑफ मेटल ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क) के लिए केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया।   इससे पहले सोमवार को नोबेल पुरस्कारों का ऐलान हुआ था। इस साल तीन वैज्ञानिकों मैरी ई. ब्रुनको, फ्रेड रामस्डेल और शिमोन सकागुची को चिकित्सा क्षेत्र का नेबोल पुरस्कार दिया गया था।

वहीं मंगलवार को फिजिक्स का नोबेल तीन अमेरिकी वैज्ञानिकों जॉन क्लार्क, मिशेल एच डेवोरेट, जॉन एम मार्टिनिस को मिला था। जल्द ही साहित्य, अर्थशास्त्र और शांति के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की जाएगी। आगामी समय ही बताएगा कि शांति का नोबेल पुरस्कार किसे मिलेगा।

PC: moneycontrol 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.