भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र को लेकर पूर्व सीएम Ashok Gehlot ने बोल दी ये बड़ी बात 

Samachar Jagat | Monday, 15 Apr 2024 09:00:30 AM
Former CM Ashok Gehlot said this big thing regarding BJP's election manifesto

इंटरनेट डेस्क। भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए संकल्प पत्र के नाम से अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसके माध्यम से भारतीय जनता पार्टी ने देश की जनता से कई बड़े वादे किए हैं। भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र को लेकर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

अशोक गहलोत ने बीजेपी के घोषणा पत्र पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने वादे किए पूरे नहीं हुए है।  2014, 2019 में जो माहौल था अब वो नहीं है। खबरों के अनुसार, प्रदेश के पूर्व सीएम ने भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र को लेकर यहां तक बोल दिया कि इतने मुद्दे इनके सामने आ चुके हैं कि अब वो भारतीय जनता पार्टी में विश्वसनीयता वाली बात नहीं रही। 

गौरतलब है कि रविवार को पीएम मोदी के साथ ही गृह मंत्री अमित शाह, मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा चुनाव 2014 के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है।

PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.