एसएमएस अस्पताल में बन रहे आईपीडी टावर को लेकर Gehlot का सरकार पर निशाना, कहा- क्या कांग्रेस सरकार की परियोजना…

Hanuman | Wednesday, 25 Mar 2026 08:33:27 AM
Gehlot targets the government over the IPD Tower under construction at SMS Hospital

इंटरनेट डेस्क। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब जयपुर के SMS अस्पताल  में बन रहे आईपीडी टावर को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि आईपीडी टावर में देरी = मरीजों के जीवन से समझौता। जयपुर के SMS अस्पताल का 1200 बेड वाला IPD टावर, जो बनकर हजारों मरीजों को राहत देने वाला था, आज सरकारी लापरवाही का शिकार है। भाजपा सरकार के दौर इस टावर में एक नई मंजिल तक नहीं बनी है, क्यों? इसकी लागत 400 करोड़ से बढ़कर 764 करोड़ पहुंच गई, लेकिन काम लगभग ठप पड़ा है। क्या कांग्रेस सरकार की परियोजना होने की सजा जनता भुगत रही है?    

आपको बता दें कि प्रदेश की भजनलाल सरकार कई मामलों में पूर्व सीएम गहलोत के निशाने पर बनी हुई है। इससे पहले गहलोत ने सरकार को शिक्षा विभाग में दस हजार पदों की घोषणा को लेकर को लेकर निशाने पर लिया था।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.