अवैध संबंध का एक बार फिर शिकार बना पति, पत्नी ने लाश के टुकड़े टुकड़े कर...

Trainee | Tuesday, 13 May 2025 11:28:44 PM
Husband once again became victim of illicit relationship, wife cut the body into pieces

इंटरनेट डेस्क। बीते कुछ समय से अवैध संबंध को लेकर हत्याओं का सिलसिला काफी तेज हो गया है। कई जानकारों का मानना है कि इसके पीछे का मुख्य कारण सोशल मीडिया है क्योंकि लोग इसमें कनेक्ट हो रहे हैं और जीवन की सच्चाई इस फेक वर्ल्ड में भूलते जा रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से सामने आया है जहां देवेंद्र कुमार की निर्मम हत्या के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। बता दें कि मृतक की लाश पुलिस को बहुत बुरी अवस्था में मिली थी क्योंकि लास्ट के कई टुकड़े किए गए थे और सर, धड़ से गायब था।

पत्नी ने ही कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट 

 पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी जिसकी उम्र 50 वर्ष के करीब है और नाम माया देवी बताया गया है उसने ही 10 दिनों पहले पुलिस थाने जाकर पति के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में 10 मई को एक लाश मिली थी जिसकी पहचान बाद में मृतक देवेंद्र कुमार के रूप में हो गई। जब पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि पति पत्नी के बीच बीते कुछ दिनों से लगातार झगड़ा हो रहा था। मामले की तह तक जाने से पुलिस को यह पता लगाने में ज्यादा देर नहीं लगी कि हत्या के पीछे का कारण अवैध संबंध था। 

पड़ोस के दूध वाले से था अवैध संबंध 

दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और बताया गया है कि पत्नी का संबंध पड़ोस के दूध वाले से हो गया था। इन दोनों के रिश्ते में पति आड़े आ रहा था जिसके बाद दोनों ने बड़ी ही बेरहमी से देवेंद्र यादव की हत्या कर दी। दोनों ने देवेंद्र यादव के छोटे-छोटे टुकड़े कर शव को घाघरा नदी में फेंक दिया था।

PC :  News18telugu



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.