- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। वन विभाग की टीम ने आखिरकर आज जयपुर में लेपर्ड को पकड़ लिया है। डॉ अरविन्द माथुर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने सिविल लाइंस से लेपर्ड को रेस्क्यू कर आमजन को बड़ी राहत दी है। आज ये लेपर्ड गुलाबी नगर के वीवीआईपी इलाके सिविल लाइंस में पहुंच गया। खबरों के अनुसार, लेपर्ड आज सुबह करीब 9 बजे सर्वप्रथम लेन नंबर 6 पर बने एक घर में घुसा था।
फिर ये लेपर्ड जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के सरकारी बंगले में नजर आया। बाद में ये टाइनी ब्लॉसम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घुस गया। ऐसे में बच्चों में दहशत पैदा हो गई। इस कारण क्लासरूम में बंद करना पड़ा। लेपर्ड इलाके के एक से दूसरे घर में मूवमेंट करता नजर आया। इस बात की जानकारी वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच दो घंटे की मशक्कत के बाद आज सुबह करीब 11 बजे लेन नंबर 6 के उसी घर से लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज किया गया, जहां वह सबसे पहले घुसा था।
जयपुर के इन इलाकों में नजर आ चुका है मूवमेंट
आपको बता दें कि जयपुर में इससे पहले भी आबादी वाले इलाकों में लेपर्ड की चहलकदमी देखी जा चुकी है। 21 अगस्त को गोपालपुरा मोड़ के पास लेपर्ड का मूमेंट नजर आया था। पिछले कुछ महीनों में राजधानी के दुर्गापुरा, जयसिंहपुरा, जगतपुरा, खो-नागोरियान, विद्याधर नगर सहित कई इलाकों में लेपर्ड का मूवमेंट नजर आ चुका है। इसके कारण शहर के लोगों में दहशत पैदा हो गई थी। अब इसके पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें