- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अग्निवीर जवान के दाह संस्कार में शामिल होने पहुंचे जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसी कारण भारतीय जनता पार्टी के सांसद राव राजेंद्र सिंह को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालत गंभीर होने के कारण राव राजेंद्र सिंह को तुरंत सवाई मानसिंह अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
खबरों के अनुसार, अग्निवीर जवान के दाह संस्कार में शामिल हुए राव राजेंद्र सिंह अचानक बेहोश हो गए। इस दौरान उनके बेटे देवायुष सिंह उनके साथ थे। पिता की अचानक तबीयत बिगड़ने पर देवायुष घबरा गए। इसके बाद ग्रामीणों की सहायता से बेटे ने तुरंत अपने पिता को कंधे पर उठाकर गाड़ी में बिठाया।
उन्हें पास के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में डॉक्टरों ने सांसद की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर कर दिया। खबरों के अनुसार, अग्निवीर जवान के दाह संस्कार में शामिल होने पहुंचे राव राजेंद्र सिंह के साथ अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अमला और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे।
PC: navbharattimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें