Jaipur: घर का भेदी लंका ढाए, माणक चौक पुलिस ने इस प्रकार कसा चोरी के आरोपियों पर शिकंजा, देखें वीडियो

Hanuman | Thursday, 16 Oct 2025 04:33:23 PM
Jaipur: Theft at jeweller's manufacturing unit uncovered

जयपुर। राजधानी जयपुर की माणक चौक पुलिस ने चौड़ा रास्ता स्थित अंकित ज्वैलरी क्रिएशन में हुई चोरी की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने ज्वैलर की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में हुई करीब 1.5 करोड़ की नकबजनी की वारदात के मामले में 06 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार है। पुलिस ने बताया कि इस वारदात को ज्वैलर्स के यहा काम करने वाले नौकर ने ही अन्य साथियो के साथ अंजाम दिया था। इसमें गंगानगर मे सेवारत फौजी भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों से कुछ माल बरामद  कर लिया है। वहीं शेष माल बरामदगी हेतु प्रयास जारी जारी है। पुलिस ने बताया कि 27 जून 2025 को अंकित खण्डेलवाल पुत्र श्री गिर्राज कुमार खुटेटा निवासी अशोक नगर ने माणक चौक पुलिस थाने में उसकी चौड़ा रास्ता स्थित अंकित ज्वैलरी क्रिएशन फर्म में चोरी होने का मामला दर्ज कराया था। अंकित ने बताया कि अलमारी में रखा स्वर्ण निर्मित घाट जिसमें सोना एवं डायमण्ड सहित डिब्बो में रखे हुए थे जो गायब मिले। 

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू की। इसके लिए थाना माणक चौक व डीएसटी की संयुक्त की टीम का गठन किया गया। टीम ने घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर मुखबिर की सूचना पर नकबजनी की घटना को अंजाम देने वाले कुल 06 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में एक सेवारत फौजी भी है, जिसका नाम संदीप सिंह है। वह वर्तमान में आर्मी मे सेवा दे रहा है जो घटना के लगभग एक डेढ साल पहले से ही आर्मी की ड्यूटी पर अपनी छुट्टियों के बाद वापस नहीं लौटा था।

इस प्रकार दिया वारदात को अंजाम
पुलिस ने बताया कि आरोपी संदीप सिंह की मुलाकात धीरज से हुई थी, जिसने संदीप को उक्त ज्वैलरी फर्म तथा उसमे रखे माल के बारे में जानकारी दी। इस वारदात को अंजाम देने के लिए उन्होंने वहीं के कर्मचारी अनिल को भी अपने साथ मिला लिया। संदीप सिंह ने ज्वैलरी फर्म के लाकर तोड़ने के लिए दोस्त धीरेन्द्र को भी अपने साथ ले लिया। इसके बाद संदीप ने अपने साथियों के साथ घटनास्थल की कई बार रैकी की। इसके बाद उन्होंने प्लान तैयार कर 26 जून को वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पास ही के गली से एक मकान मे रस्सी बांधकर उक्त फर्म में खिड़की तोड़कर घुसे थे। 

पुलिस ने इन लोगों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में धीरज कुमार मीणा पुत्र कैलाश चन्द मीणा निवासी टोंक, अनिल कुमार चौरसिया पुत्र श्री बसंत लाल निवासी  साउथ दिल्ली, विश्राम गुर्जर उर्फ जगदीश पुत्र श्री घासीराम गुर्जर निवासी बस्सी, कमल गुर्जर पुत्र यशपाल गुर्जर निवासी सांगानेर, धीरेन्द्र सिंह पुत्र शीशराम सिंह निवासी करौली और संदीप सिंह पुत्र श्री प्रताप सिंह  निवासी दौसा को गिरफ्तार किया है।

 




 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.