- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में अब दुष्कर्म का ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे। यहां पर एक होटल में बर्थ-डे पार्टी में बुलाकर युवती से रेप किए जोन का मामला प्रकाश में आया है। खबरों के अनुसार,युवती को नशीला पेय पिलाकर बनाए अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर तीन साल तक ब्लैकमेल किया।
जयपुर निवासी युवती ने इस संबंध में पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। इस पर पुलिस ने छिपकर रह रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवती की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बताया कि नवम्बर-2023 में युवती की दोस्ती आरोपी युवक से हुई थी। इसके बाद दोनों के बातचीत होने लगी। फिर आरोपी ने खुद का बर्थ-डे होना बताकर युवती को होटल में बुलाया।
यहां पर युवती को धोखे से नशीला पेय पिला दिया। इसके बाद बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान युवती काक अश्लील वीडियो भी बना लिया गया। अरोपी ये ये वीडियो वायरल करने की धमकी युवती को दी।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें