- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची अब एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे जानकर आप खुद ही चौंक जाएंगे। यहां पर एक विवाहित महिला द्वारा अपने ही पति की हत्या करवाने का मामला सामने आया है।
खबरों के अनुसार, 19 मई को कांके थाना क्षेत्र स्थित घर में रमेश उरांव की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी तनु लकड़ा, उसके कथित प्रेमी शाहिद अंसारी और उसके सहयोगी सतीश बैठा को इस गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इस संबंध में बताया कि महिला का अंसारी के साथ विवाहेतर संबंध थे। इस कारण वह पति से छुटकारा पाना चाहती है। इसी के तहत एक साजिश रची। महिला ने अपने प्रेमी से पति की हत्या करवाई थी। महिला ने अंसारी को घर की चाबियां दी थी, जिसके बाद 19 मई को सुबह करीब 4.45 बजे उसने रमेश की चाकू मारकर हत्या कर दी। रमेश को पत्नी और उसके प्रेमी अवैध संबंध के बारे में पता चल गया था।
PC: netflix
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें