- SHARE
-
जयपुर। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पीएचक्यू प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा द्वारा कही गई एक को लेकर लेकर निशाना साधा है। सीएम ने इस दौरान बताया कि परिचित एसएचओ ने उन्हें बताया कि किसी घटना को लेकर एसपी को 5 बार कॉल किया परन्तु एसपी ने फोन रिसीव नहीं किया।
इस पर कांग्रेस जूली ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि मुख्यमंत्री जी कह रहे हैं कि उनके परिचित एसएचओ ने उन्हें बताया कि किसी घटना को लेकर एसपी को 5 बार कॉल किया परन्तु एसपी ने फोन रिसीव नहीं किया। पर यह आश्चर्यजनक है कि पिछले सवा दो साल में किसी भी एसपी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई, एपीओ या सस्पेंड की कार्रवाई मुझे याद नहीं आती है।
क्या इसका अर्थ यह लगाया जाए कि मुख्यमंत्री इतने मजबूर हैं कि एक एसपी के विरुद्ध सीधी शिकायत मिलने पर भी कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। क्या राजस्थान में ब्यूरोक्रेसी चुनी हुई सरकार पर इतना हावी हो गई है?
PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें