Madhya Pradesh : पेंच टाइगर रिजर्व में शिकार के दौरान पेड़ से गिरकर तेंदुए की मौत

Samachar Jagat | Tuesday, 19 Apr 2022 10:56:34 AM
Madhya Pradesh : Leopard dies after falling from tree during hunting in Pench Tiger Reserve

सिवनी : मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में एक बंदर का शिकार करते समय 25 फीट ऊंचे पेड़ से गिरकर एक तेंदुए की मौत हो गयी। पीटीआर के उप निदेशक रजनीश कुमार सिह ने मंगलवार को बताया कि सोमवार सुबह रिजर्व के कुरई रेंज के गंडटोला इलाके में वयस्क मादा तेंदुए और लंगूर के शव पाए गए। करीब आठ-दस साल की आयु के तेंदुए की पसलियां और रीढ़ की हड्डी टूटी हुई थी जबकि शरीर के अन्य अंग बरकरार थे।

उन्होंने कहा कि लंगूर की गर्दन पर तेंदुए के दांतों के निशान पाए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि पशु चिकित्सकों की एक टीम के अनुसार तेंदुआ संभवत: अपना संतुलन खो बैठा और शिकार के साथ चढ़ते समय पेड़ से गिर गया। उन्होंने कहा कि खोजी श्वान दल और अधिकारियों ने इलाके का सघन निरीक्षण किया और मौके के आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली । अधिकारी ने कहा कि शव की जांच और अन्य औपचारिकताओं के बाद शव का राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के दिशा निर्देशों के अनुसार निस्तारण कर दिया गया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.