नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके से अगस्त में गायब हुई लड़की को मानव तस्करों से मुक्त करा लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि लड़की को तीन महीने के अंदर ही कथित रूप से दो बार शादी के लिए मानव तस्करों के एक गिरोह ने मजबूर किया। इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
लड़की 15-16 साल की जिससे शादी हुई थी, उसी के फोन से उसने अपने पिता से हाल ही में संपर्क किया, जिसके बाद लड़की के पिता ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जांच करने पर पता चला कि फोन नंबर महिपालपुर का है।
जांच से पता चला है कि लड़की गरीब परिवार से आती है और अपनी एक महिला पड़ोसी के काफी करीब थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और लड़की को चार दिन पहले महिपालपुर इलाके से सुरक्षित मुक्त करा लिया गया।
पुलिस ने महिला पड़ोसी और उसके पति को गिरफ्तार कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
भाषा