- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। पंजाब के लुधियाना एक ऐसा चौंकाने वाला मामला प्रकश में आया है, जिसके बारे में जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। यहां मौजूद इंडो-अमेरिकन होटल में एक महिला का शव मिला है। खबरों के अनुसार, महिला की हत्या उसी के प्रेमी ने की। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को पकड़ लिया है। खबरों के अनुसार, महिला शादीशुदा थी और अपने पति से अलग रह रही थी। होटल में किसी बात को लेकर हुए विवाद होने के बाद महिला ने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट दिया।
इससे गुस्से आकर प्रेमी ने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक महिला दो बच्चों की मां थी। पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या उसी के प्रेमी अमित निषाद ने की। बताया जा रहा है कि महिला और उसका प्रेमी लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। शुक्रवार को दोनों होटल इंडो-अमेरिकन में समय बिता रहे थे।
शारीरिक संबंध के बाद महिला ने अमित पर शादी का दबाव बनाया। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। गुस्से में महिला कटर से अमित का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। इसके बाद अमित ने महिला का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
PC: psychologytoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें