Rajasthan: झालावाड़ स्कूल हादसे के बाद सीएम भजनलाल ने उठाया बड़ा कदम, अधिकारियों को अब दे दिए हैं ये निर्देश

Hanuman | Saturday, 26 Jul 2025 08:05:32 AM
Rajasthan: After Jhalawar school accident, CM Bhajanlal took a big step, has now given these instructions to the officials

जयपुर। झालावाड़ जिले के पीपलोदी ग्राम के सरकारी स्कूल में हुए दुखद हादसे के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को बड़ा कदम उठाते हुए सीएम निवास पर इस संबंध में उच्च स्तरीय बैठक ली। 

सीएम भजनलाल ने इस बैठक में समस्त जिलों के जिला प्रशासन, सार्वजनिक निर्माण विभाग, कार्यकारी एजेंसी, समसा एवं आरएसआरडीसी सहित संबंधित विभागों को सभी सरकारी भवनों, विशेष रूप से स्कूलों, अस्पतालों सहित अन्य सार्वजनिक भवनों का तत्काल निरीक्षण कर मरम्मत कार्य करवाने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने इसके लिए विशेषज्ञों की एक समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं, जो 5 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे।

भजनलाल शर्मा ने पीपलोदी हादसे से हम सब दुख प्रकट करते हुए कहा कि जर्जर और उपयोग के लिए असुरक्षित पाए जाने पर भवनों को तुरंत खाली करवाया जाए और प्रभावितों का अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास किया जाए। 

सीएम ने इस दौरान कहा कि जर्जर स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों के लिए वैकल्पिक शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित कर उनके लिए अस्थायी कक्षाओं का संचालन सामुदायिक भवनों या अन्य सुरक्षित स्थानों पर किया जाए।  शिक्षा विभाग को तुरंत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। 

750 विद्यालयों के भवनों की मरम्मत हेतु 250 करोड़ रुपए की बजट घोषणाएं की
भजनलाल ने इस बैठक में बताया कि प्रदेश सरकार ने बजट 2024-25 में प्रदेश की राजकीय शिक्षण संस्थाओं और 750 विद्यालयों के भवनों की मरम्मत हेतु 250 करोड़ रूपये की बजट घोषणाएं की थी। साथ ही, बजट 2025-26 में भी भवनविहीन व जर्जर विद्यालयों के नवीन भवनों के निर्माण और मरम्मत कार्य के लिए 375 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया था। 

PC:  dipr.rajasthan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.