Rajasthan: अशोक गहलोत इस बीमारी से हुए पीड़ित, अभी नहीं कर सकेंगे ऐसा

Hanuman | Wednesday, 10 Dec 2025 02:44:17 PM
Rajasthan: Ashok Gehlot is suffering from this disease, will not be able to do this now

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सेहत को लेकर अच्छी खबर नहीं है। गहलोत बुखार एवं हल्के निमोनिया से संक्रमित हुए हैं। इस कारण वह अभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाएंगे। इस बात की जानकारी खुद पूर्व सीएम गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

गहलोत ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि पिछले 7 दिन से बुखार एवं हल्के निमोनिया से संक्रमित होने के कारण चिकित्सकों की सलाह के अनुसार सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने एवं आगंतुकों से मुलाकात करने में असमर्थ हूं। आगामी कुछ दिनों में स्वास्थ्य लाभ के बाद पुनः आपके बीच उपस्थित होउंगा। आप सबकी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाओं के लिए आभार।

आपको बता दें कि अशोक गहलोत इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। वह अपनी पोस्ट के कारण बीमारी के दौरान राजनीति में सक्रिय हैं। वह विभिन्न मुदद्दों पर अपनी प्रतिक्रियाएं देते रहते हैं।

PC: hwnews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.