- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा द्वारा भजनलाल सरकार पर जासूसी करने और फोन टैप करने का संगीन आरोप लगाने के मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस संबंध में सीएम भजनलाल शर्मा से जवाब मांगा है।
अशोक गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। अशोक गहलोत ने एक्स के माध्यय से कहा कि हमारी सरकार के समय मैंने सदन के पटल पर कहा था कि किसी भी मंत्री, सांसद और विधायक का टेलिफोन सर्विलांस पर नहीं लिया गया और न ही लिया जाएगा, परन्तु भाजपा सरकार पर अपने ही कैबिनेट मंत्री द्वारा फोन टैपिंग के आरोप लगाना भाजपा की सच्चाई उजागर करता है।
यह मामला बहुत गंभीर प्रकृति का है क्योंकि आरोप राजनीतिक लाभ के लिए किसी विपक्षी नेता ने नहीं बल्कि सरकार के कैबिनेट मंत्री ने लगाए हैं। इनकी सच्चाई सामने आनी चाहिए। मुख्यमंत्री को सदन में जवाब देना चाहिए।
PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें